ज़रा सोचिये......!

मनुष्य की आयु तथा उसकी सार्थकता एवं         निरर्थकता ...!.

                                शातायुरवै पुरुषः : सर्व युगेषु )
                           मनुष्य की सभी युगों  में आयु - १०० वर्ष
                   कलियुग में मानव की आयु -  ६५ वर्ष (कलौ पापचरणात त्रुटिः )

  1. बाल्यावस्था - ५ वर्ष पर्यंत.
  2. निद्रा           - प्रतिदिन २० घड़ी (८.घण्टे) के हिसाब से मनुष्य के आयु में से २० वर्ष निकल जाते हैं |
  3. विद्या         - ५ से २५ वर्ष के आयु के बीच प्रतिदिन २५ घड़ी (१० घण्टे ) के हिसाब से ८ वर्ष ४ मास  बीत जाते हैं. |
  4. व्यापार - नौकरी - २५- से ६० वर्ष के मध्य प्रतिदिन २० घड़ी (८.घण्टे ) गणित से ११ वर्ष ८  मास व्यतीत हो जाते हैं .|
  5. शौच क्रिया     - प्रतिदिन सवा घड़ी (१/२ . घण्टे ) के हिसाब से ६५ आयु वर्षों में से १ वर्ष ३ महीना चले जाते हैं ..!|
  6. दंतधावन- जल्पानादी - ५ से ६५ वर्ष तक प्रतिदिन २५ पल (१० मिनट) के हिस्साब से आयु के ५  मास बीत जाते हैं...!.|
  7. स्नान   - प्रति दिन सवा घड़ी (१/२. घंटा  ) के हिस्साब से समस्त आयु के २ वर्ष ६ मास  समाप्त हो जाते हैं...!. |
  8. भोजन - प्रतिदिन २ १/२ घड़ी (१ घंटा) के हिसाब से समस्त आयु के २ वर्ष ६  मास समाप्त हो जाते हैं...!.|.
  9. रहन-सहन   - वार्तालाप , नाटक, खेल-कूद , गप्प आदि में प्रतिदिन ६ घड़ी  (२.१/२ घण्टे) के हिस्साब से ६ वर्ष ३  मास बीत जाते हैं....!. |.
  10. रोग - प्रतिदिन २.१/२ घड़ी  (१ घंटा) के गणित से आयु के २ वर्ष चले जाते हैं ...!.|.
  11. गृह-व्यवस्था - प्रतिदिन ५ घड़ी  (२ घण्टे) के हिस्साब से ३ वर्ष एवं ४ महीने चले जाते हैं.|. इस प्रकार समस्त आयुष्य, संसारिक  झंझटों में बीत जाता हैं |. भगवान का भजन केवल १० वर्ष से ६५ वर्ष तक प्रति दिन आधा घंटा करो , तो अपनी आयु के १ वर्ष और १५ दिन परमेश्वर-परायणता में लग सकते हैं..!.| इतना भी यदि न हो , तो समस्त आयु पाप में बीत जायेगी.........!.
*:(fight) fight

Comments

MANOJKURUP said…
"When at night you cannot sleep, talk to the Shepherd and stop counting sheep....!"

Popular posts from this blog

अर्चिरादि मार्ग

ഒരു പ്രാണിയേയും വിദ്വേഷിക്കാതെയും....

गोमती विद्या । गौरक्षा हम क्यों करें ?